फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौहार घाटी में भालुओं के आतंक से सहमे लोग

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरोट (मंडी)। चौहारघाटी में भालुओं के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। मंगलवार को भालू के हमले से हुई चमारू राम की मौत के बाद अब ग्रामीणों को सुरक्षा की चिंता सताने लगी हैं। इससे पहले भी क्षेत्र के रोलिंग, टिकन, रंगान, लच्यान, झुकान, पोलिंग में भालू के हमलों की घटनाएं हो चुकी हैं। रोलिंग गांव में घानथू राम, तुलू राम, पुरखू राम को भी भालू ने घायल कर दिया था। इसी दौरान खयाली राम की भी भालू के हमले से मौत हो गई थी। वहीं, टिकन गांव में करम चंद को भी भालू ने घायल कर दिया था। ग्रामीणों में भागमल, शेष राम, संत राम, काली दास, राम चंद ने कहा कि भालू के हमले से लोग डर के साये में जी रहे हैं। लोगों के मुताबिक आजकल भालू ऊपरी पहाड़ियों पर बर्फ पड़ने से गांव के साथ लगते जंगलों में आकर आतंक मचाते हैं और लोगों पर हमला कर देते हैं। लोगों को अपने बच्चों को स्कूलों में भेजने से भी डर लगता है। उधर, भालू के हमले से हुई चमारू राम की मौत के बाद वनमंडल जोगिंद्रनगर के अधिकारी राजीव के आदेश पर टिकन रेंज के कार्यवाहक आरओ टेक चंद ने अपनी टीम के साथ मृतक के लड़के मुकेश कुमार को मौके पर 5000 की नकद राहत राशि प्रदान की है। उन्होंने कहा कि जानवरों के हमले से मारे जाने पर विभाग एक लाख पचास हजार की राशि मेडिकल रिपोर्ट पर बतौर मुआवजा देता है। मृतक के परिवार की तरफ से पूरी रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही पूरी राहत दे दी जाएगी। वहीं भालुओं से बचाव के लिए कठोर पग उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें