फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहण गांव में प्रिंसिपल के घर से लाखों के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। क्षेत्र के बाहण गांव में रविवार रात को परिवार की गैर मौजूदगी में चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहनों और हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर लिया है। यह चोरी स्कूल प्रिंसिपल प्रदीप गुप्ता के घर पर हुई है। चोर उनकी पत्नी और बेटी के सोने-चांदी और डायमंड के लाखों रुपये के गहने चुरा ले गए हैं। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार त्रिफालघाट स्कूल में प्रिंसिपल प्रदीप कुमार गुप्ता जब अपनी पत्नी सुनैना के साथ सोमवार रात को चंडीगढ़ से लौटे तो घर के मेन गेट पर नया ताला देखकर हैरान हो गए। उन्होंने अंदर दरवाजे का टूटा हुआ ताला देखा तो उन्हें चोरी का शक हुआ। अंदर गए तो सारा सामान बिखरा हुआ था। घरवालों ने सामान की जांच की तो सुनैना और उसकी बेटी के लाखों रुपये के गहने और 20 हजार की नकद राशि गायब थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बलद्वाड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सामान का जायजा लिया और जांच शुरू की।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने बताया कि चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश शुरू कर दी है। इससे पूर्व भी इलाके में कई चोरियां हो चुकी हैं, मगर आज तक पुलिस एक भी चोरी के मामले को नहीं सुलझा पाई है। लोगों ने अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाना शुरू कर दिया है।
....
ये गहने हुए चोरी
प्रदीप गुप्ता की पत्नी सुनैना का सोने का हार, कान के झुमके, चार सोने की चूड़ियां, सोने की टीक, सोने की नथ, एक डायमंड का सेट, चांदी की चेन, पायल चांदी 3 जोड़ी, चांदी के दो कड़े, चांदी का बाजू, बंद कड़, चांदी की माला, चांदी के 7 सिक्के गायब थे। प्रदीप कुमार गुप्ता की बेटी शगुन के सोने की 2 रिंग, एक सोने की तिल्ली, सोने की बालियों के दो सेट, चांदी के पायलें दो जोड़ी, चांदी के टॉप्स, तीन सोने की अंगुठियां भी चुरा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें