सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के धनोटू में महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार धनोटू निवासी अंजना कुमारी पत्नी बालक राम ने बीएसएल थाना में दर्ज अपनी प्राथमिकी में कहा है कि जब वह घर की ओर जा रही थी तो शिवांशु और संतराम ने उसका रास्ता रोका तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।