फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की रंजिश में हमलावरों ने घर के बाहर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मकान की रंजिश में सोमवार की रात हमलावरों ने घर पर धावा बोल दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग की। पीड़ित पक्ष ने छत से पथराव कर हमलावरों को खदेड़ दिया। हमलावरों की एक बाइक छूट गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।

कोतवाली शहर के खतराना मोहल्ला निवासी रमा मिश्रा पत्नी रामप्रकाश का मोहल्ले के ही श्यामजी उर्फ बऊआ गुप्ता से मकान को लेकर रंजिश चल रही है। इसी विवाद में सोमवार की रात महिला के बेटे पंकज के मोबाइल पर इसी मोहल्ले के कल्लू यादव ने फोन कर 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी। इसके कुछ समय बाद श्यामजी अपने अन्य साथियों के साथ बाइकों से उसके घर पर पहुंच गया। महिला और उसके बेटे को गालीगलौज कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की घटना से इलाके में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोग अपनी छताें पर आ गए। रमा मिश्रा के परिवार वालों ने छत से हमलावरों पर पथराव कर दिया। हमलावरों को वहां से भागना पड़ा। इसमें एक बाइक छूट गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद बाइक को कब्जे में ले लिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने श्यामजी, कौशल यादव और सेनापति मोहल्ला निवासी कल्लू दीक्षित के साथ ही 15 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी की। हालांकि कोई आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें