फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आरएफआई डिवाइस पकड़ेगी जीएसटी की चोरी

Wed, 06 Sep 2017 09:58 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी की चोरी रोकने के लिए पहली बार हाईटेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। अब आरएफआई डिवाइस (रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन डिवाइस) की मदद से जीएसटी की चोरी पकड़ी जाएगी। इस डिवाइस से जीएसटी की चोरी करने वाले कारोबारियों, उद्योगपतियों व ट्रांसपोर्टरों पर कड़ा शिकंजा कसेगा।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टरों के ट्रकों व में लगे डिवाइस व विभागीय अधिकारियों के वाहनों में लगा आरएफआईडी रीडर का मानीटर ट्रक पर लदे माल आदि की पूरी जानकारी मुहैया करा देगा इससे अधिकारी उस ट्रक को रोककर उस पर लदे माल की जांच पड़ताल कर जीएसटी की चोरी पकड़ कर उस पर कार्रवाई कर सकेंगे।  गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स की चोरी रोकने के लिए अब विभागीय मैन पावर के साथ हाईटेक टेक्नोलाजी का इस्तेमाल किया जाएगा। रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटीफिकेशन डिवाइस के सभी इंस्टूमेण्ट राज्य कर मुख्यालय से जोनल कार्यालय फैजाबाद को भेजे जा चुके हैं।  


गोंडा। रोड चेकिंग कर टैक्स चोरी पकडने वाली राज्य कर विभाग के मोबाइल टीम के पर कतर दिये गये हैं। इस टीम की चाबी अब सिर्फ विभाग के जेसीएसआईबी के पास रहेगी। विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर को जब किसी स्रोत से पता चलेगी कि फलां शहर से जीएसटी चोरी में इस नम्बर के ट्रक पर माल आ रहा है तब वे इसकी जानकारी मोबाइल टीम को देंगे।
विज्ञापन


मोबाइल टीम जेसी की सूचना पर उक्त गाड़ी को पकड़ लाएगी उस पर लदे माल व उसके प्रपत्रों की जांच कर जुर्माने आदि की कार्रवाई करेगी। जब कि पहले विभाग की मोबाइल टीम को काफी ताकतवर माना जाता था यह टीम मुख्बिरों की सूचना पर किसी भी समय किसी भी रोड पर रोक कर चेक कर टैक्स चोरी पकड़ कर कार्रवाई कर देती थी लेकिन अब यह टीम जेसीएसआईबी के निर्देशों पर ही कार्रवाई करेगी।  

गोंडा। अब कारोबारियों व उद्योग चलाने वालों के यहां स्थानीय राज्य कर विभाग की  एसआईबी टीम की रूटीन जांच नही होगी। बल्कि इनकम टैक्स व प्रवर्तन निदेशालय कडी तर्ज पर राज्य कर व केंद्रीय कर विभाग मुख्यालय के निर्णय पर गठित टीम चिन्ह्ति कारोबारी के यहां एक साथ छापेमारी करेंगी।

इसके लिए विभाग के मुख्यालय की टीम प्रदेश के किसी भी कारोबारी की ओर से की जा रही एसजीएसटी या सीजीएसटी की चोरी के बावत मिलने वाले इनपुट को अपने तरीके से परखेगी। टीम की इनपुट पर जब विभाग के मुख्यालय की हरी झण्डी होगी तो कउसपर टीम एक्शन लेगी। जीएसटी की चोरी होने की दशा में एक बड़ी टीम विधिवत छापेमारी कर कारोबारी के प्रतिष्ठान,गोदाम,मकान आदि को खंगालेगी। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें