फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैराफिट से टकराई कार, पिता, बेटी तथा बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की सरकाघाट-दुर्गापुर सड़क पर रखोटा पंचायत के बल्ह वार्ड के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पैरापिट से जा टकराई। हादसे में कार में सवार पिता, बेटा और बेटी घायल हो गए हैं। हादसे में बेटे को गंभीर चोटें लगी हैं। जिसे सरकाघाट से हमीरपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार कार को कालीदास (39) चला रहा था और उसके साथ उसका बेटा प्रशांत और बेटी प्रीति भी सवार थे। बल्ह के समीप पहुंचते ही अचानक कालीदास ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क के किनारे स्थित पैरापिट से टकरा गई। जिससे वह स्वयं और उसके दोनों बच्चे भी घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने सिविल अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया। यहां पर घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद डाक्टर ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अस्पताल में आकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। डाक्टर ने गंभीर रूप से घायल प्रशांत को जोनल अस्पताल हमीरपुर के लिए रेफर कर दिया है। डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें