करसोग/मंडी। एक शातिर ने बातों में फंसाकर ग्रामीण से उसके अकाउंट की जानकारी हासिल की और बाद में 9999 रुपये खाते से निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना करसोग में शिकायतकर्ता तोया राम निवासी चुराग, तहसील करसोग की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में उसने कहा कि एक अजनबी व्यक्ति की फोन काल पर उसने अपने पीएनबी के बैंक खाते के बारे में जानकारी दे दी। इसके बाद किसी नामालूम व्यक्ति ने उसके खाते से 9999 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने धोखधड़ी का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो