फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ जंगल में दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर(मंडी)। सुंदरनगर के बीएसएल थाना के तहत निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने अपने परिजनों के साथ पुलिस चौकी में इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं छात्रा का मेडिकल करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार निहरी पुलिस चौकी में एक छात्रा ने अपने परिजनों के साथ सौंपी शिकायत में कहा कि वीरवार को जब वह स्कूल से अपनी सहेलियों के साथ घर जा रही थी तो एक युवक जिसे वह एक महीने से जानती थी, उसने उसे कुछ बात करने के लिए रोका। इस दौरान वह पकड़ कर जंगल की ओर ले गया। जहां युवक ने उससे शादी करने की इच्छा जताई और उससे अश्लील हरकतें करने लगा। इस पर उसने विरोध जताया, लेकिन युवक ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान वह सहायता के लिए चिल्लाई, लेकिन जंगल में उसकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं था। युवती ने बताया कि रात करीब 11 बजे युवक उसे उसके घर के पास छोड़ कर चला गया। घर पहुंचने पर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। उसके बाद वह शुक्रवार शाम को निहरी पुलिस चौकी में पुलिस को शिकायत सौंप आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक प्रेम ठाकुर ने बताया मामले की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। युवती का मेडिकल करवाने की प्रक्रिया शुरू चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें