फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विलांस टीम ने पकड़ी अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। चुनावी मौसम में करसोग के खील कुफरी में सोमवार को सर्विलांस टीम ने 19 पेटियां अंग्रेजी और देसी शराब तथा दो पेटियां बीयर की पकड़ी हैं। टीम ने चुराग और माहूंनाग सड़क में सुबह नाका लगाया था। इसी दौरान 9 बजे के करीब चुराग की ओर जा रही पिकअप एचपी 30-5765 की तलाशी ली। चेकिंग के वक्त गाड़ी में 2 पेटी रॉयल स्टेग, 2 पेटी ओसी, 15 पेटी देशी शराब और 2 पेटी बीयर की पकड़ी गई। टीम के सदस्यों ने चालक से शराब के कागज दिखाने को कहा, लेकिन चालक कागज नहीं दिखा सका। इस पर सर्विलांस टीम ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि करसोग की तरफ आने जाने वाले हर वाहन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें