मंडी। शहर के बिंद्रावणी के पास पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 178 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गश्त के दौरान एक बस को तलाशी के लिए बिंद्रावणी के पास रोका। बस में सवार हिमांशु ठाकुर निवासी बगड़ डाकघर निचला भटेड़ तहसील जिला बिलासपुर की तलाशी करने पर उससे 178 ग्राम चरस बरामद की। उधर, मामले की पुष्टि गुरदेव चंद शर्मा ने की है।