फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घलौड़ी गेट श्मशानघाट के चौकीदारों पर हमला, गल्ला तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
घलौड़ी गेट श्मशानघाट के चौकीदारों पर हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। सन्नौर रोड के नजदीक स्थित घलौडी गेट श्मशानघाट के दोनों चौकीदारों पर शुक्रवार देर रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हमला करने और फिर वहां के गल्ले से नगदी लेकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। खबर लिखे जाने तक श्मशान घाट के प्रबंधकों द्वारा दी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इस श्मशान घाट के दो चौकीदारों का पहले कत्ल हो चुका है। एक कत्ल तो करीब महीना भर पहले ही हुआ है। जिसे पुलिस ने हल करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा कत्ल कुछ साल पहले हुआ था। इस कत्ल केस का दोषी भी जेल में सजा काट रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें