मंडी। छोटी काशी मंडी के समीपवर्ती एक गांव में बाप पर बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आईपीसी की धारा-376 और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया है कि आरोपी पिता शराब के नशे का आदी है और आरोप है कि नशे में धुत होकर उसने खेतों में अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। उधर, मां ने इस संबंध में पुलिस थाना में अपने ही पति पर बेटी से दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल करवाया लिया है, जिसकी रिपोर्ट अभी लंबित हैं। पुलिस अधीक्षक गुरदेव चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।