फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डयूटी के दौरान हार्ट अटैक से स्वास्थय पर्यवेक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में सोमवार सुबह 10 बजे स्वास्थ्य पर्यवेक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इससे अस्पताल में तैनात चिकित्सकों, कर्मचारी वर्ग और पैरामेडिकल स्टाफ में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य पर्यवेक्षक हंसराज (56) सुबह ड्यूटी पर पहुंचने के बाद जैसे ही अपनी हाजिरी रजिस्टर में लगाने लगे, उसकी तबीयत खराब हो गइ। स्टाफ सदस्य उसे तुरंत चिकित्सक के पास ले गए। जहां जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ अध्यक्ष हरीश ठाकुर, उपाध्यक्ष सोनिया दडवाल, महासचिव रविदत्त भारद्वाज, प्रेस सचिव रवि शंकर वशिष्ठ, जिलामंडी के प्रधान प्रदीप शर्मा और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह ठाकुर सहित अन्य ने हंसराज के निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें