फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल निर्माण के दौरान ब्यास में बहा मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। स्वीमिंग पुल के नजदीक सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर फिसलकर गिर गया और ब्यास नदी में बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने ब्यास में सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन मजदूर को नहीं ढूंढा जा सकहा है। ऊहल परियोजना के तहत स्वीमिंग पुल के निकट ब्यास पर सस्पेंशन ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यह कार्य निजी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। हादसा सुबह ग्यारह बजे हुए। बताया जा रहा है कि लोहे की रस्सी के सहारे कुछ मजदूर काम में लगे थे। तभी एक मजदूर के हाथ से यह रस्सी फिसल गई और कामगारों के देखते ही देखते वह पहले पहाड़ी पर गिरा और बाद में उफनती ब्यास में समा गया। एसएचओ सदर सुनील कुमार सांख्यान ने बताया कि मजदूर बिहार के किशनगंज के बंगामा क्षेत्र के चुनीमांडी गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें