फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती को नुकसान पहुंचाने से रोकने पर महिला पर दराट से दिया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। बल्ह क्षेत्र के तहत बग्गी में टमाटर की खेती को नुकसान पहुंचा रही एक महिला ने रोकने पर खेत की मालिक महिला पर दराट से हमला कर दिया। शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता गीता देवी पत्नी भीम सिंह निवासी दान बग्गी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह शनिवार शाम को सात बजे के करीब एक महिला उसके खेत में टमाटरों की खेती को नुकसान पहुंचा रही थी। जब उसने इसका विरोध किया तो महिला ने दराट से उस पर हमला कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें लगी हैं। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें