फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में व्यक्ति से बरामद की चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस ने हाईवे पर नाके के दौरान बस में सवार एक व्यक्ति से 418 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम पुंघ में नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक निजी बस को जांच के लिए रोका। बस में सवार यात्रियों की तलाशी के दौरान पूर्ण चंद निवासी मनीकर्ण, जिला कुल्लू के पास से 418 ग्राम चरस बरामद हुई। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें