फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवालसर में तीन कमरों का मकान जलकर राख

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। नगर पंचायत रिवालसर के वार्ड नंबर एक में अचानक एक मकान में आग लग गई। इससे पूरा मकान जलकर राख हो गया। एक मंजिला मकान में तीन कमरे, एक रसोईघर, किचन और एक स्टोर इस आग की चपेट में आ गए। आग की इस घटना से मकान मालिक को लाखों का नुकसान हो गया है। मकान मालिक धर्म चंद शर्मा ने बताया कि उनके मकान को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते इस आग की चपेट में पूरा मकान आ गया। पड़ोस के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। प्रभावित परिवार ने बताया कि मकान में एक बेसहारा महिला को आश्रय दिया गया था, जोकि काफी समय से इस मकान में रह रही थी। वह इस हादसे में बाल-बाल बची है। शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे अचानक तीन कमरों के इस मकान को आग लग गई, जिससे मकान में बनी एक रसोई, एक कमरा व एक स्टोर पूरी तरह जल कर राख हो गया। आग लगने से इस मकान में रह रही महिला का टीवी, गहने, कपड़े, मोबाइल और अलमारी जल कर राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें