चंडीगढ़ के चार युवक चरस समेत पकड़े
मंडी। सुंदरनगर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चंडीगढ़ के चार युवकों से 95 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एनएच 21 पर पुंघ में नाकाबंदी के दौरान मंडी की ओर से आ रही कार को रोका गया। जिसमें पांच युवक सवार थे। पुलिस ने आरोपियों जयवंत, कुणाल, राहुल, मोहित से 95 ग्राम चरस पकड़ी है। निरीक्षक गुरवचन सिंह प्रभारी थाना सुंदरनगर मामले की छानबीन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी आरोपी चंडीगढ़ के निवासी हैं।