फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल(मंडी)। लडभड़ोल क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में मृत मिली महिला के शव को पुलिस ने टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। उधर, पुलिस ने महिला केे भाई की शिकायत के आधार पर उसके पति विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के मायके पक्ष से आरोपों के सामने आने से मामले में नया मोड़ आ गया है। इसी के चलते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। जोगिंद्रनगर के एसएचओ संजीव कुमार ने कहा कि आरोपी पर धारा 498 व 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धारा बदली भी जा सकती है। आरोपी को शीघ्र ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें