फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबला में व्यक्ति से 625 ग्राम चरस बरामद

विज्ञापन
- फोटो : demo pics
विज्ञापन
पंडोह(मंडी)। पंडोह पुलिस ने साबला में नाके के दौरान एक व्यक्ति से 625 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चरस आकाश राणा (34) पुत्र जगदेव राणा निवासी शांति कुटिया नजदीक भाजपा कार्यालय भवन चक्कर शिमला से बरामद हुई है। पंडोह पुलिस ने मुख्य आरक्षी जगदीश चंद की अगुवाई में पंडोह के साबला में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक व्यक्ति पंडोह डैम की तरफ से पैदल आया, जो पुलिस को देख कर घबरा गया और पीछे की ओर मुड़कर भागने लगा। पुलिस ने शक होने पर उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। जब पुलिस ने इसके बैग की तलाशी ली तो उसमें से 625 ग्राम चरस बरामद हुई। टीम में मुख्य आरक्षी निर्मल सिंह, मानक मुख्य आरक्षी अनंत राम, आरक्षी राकेश कुमार शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इस पर मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की पुष्टि पंडोह पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी जगदीश चंद ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें