फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरस्वाण में तीन मजदूरों ने युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। क्षेत्र के बरस्वाण गांव में निजी मकान के निर्माण कार्य में जुटे अन्य राज्य के मजदूरों ने गांव के युवक पर डंडों और रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। वारदात के बाद तीनों हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बरस्वाण गांव में यूपी के तीन मजदूर मकान निर्माण में जुटे थे। इस दौरान मजदूरों और स्थानीय युवक नीलमणी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान मजदूर ने नीलमणी पर डंडे और रॉड से हमला कर दिया। इससे नीलमणी गंभीर घायल हो गया। हमलावरों में से एक युवक का नाम रमेश कुमार बताया जा रहा है। पूर्व प्रधान प्रेम सागर समेत स्थानीय निवासी ललित शर्मा, गगन, नरेश, मुलखराज, हेमंत, यादविंद्र, पद्मनाभ ने पुलिस से आरोपियों को पकड़ कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस चौकी प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें