फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों के ताले तोड़ सामान उड़ा ले गए शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र में चोरियों की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पांवटा की दो दुकानों में ताले तोड़ कर चोरों ने हजारों का सामान उड़ा लिया।
विज्ञापन

व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। जबकि, एक भागने में सफल रहा। पांवटा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शिकायतकर्ता संजीव कुमार पुत्र मोहन सिंह निवासी नवादा, पांवटा साहिब ने पुलिस में शिकायत दी है। बताया कि बांगरण बाईपास सड़क पर संजीव इलेक्ट्रिकल के नाम से दुकान है। सोमवार रात करीब 2.25 बजे वे अपने रिश्तेदारों के साथ बद्रीपुर सिद्घि विनायक अस्पताल से घर लौट रहे थे। दुकान के समीप से गुजरने पर बाहर दुकान का रिपेयर का सामान गिरा नजर आया। संदेह होने पर सभी लोग गाड़ी से उतर दुकान के पास चले गए। एक शातिर दुकान के भीतर सामान के बीच में था। पूछने पर युवक ने अपना नाम शंकर पुत्र पवन कुमार वार्ड नंबर-5 वाल्मीकि बस्ती बताया। दूसरा युवक वाहन को आते देखकर कार में तुरंत भाग गया। दुकान से पंखें की पुरानी मोटरें व पुराना सामान चोरी पाया गया। एक अन्य मामले में दुकानदार दलीप सिंह ठाकुर पुत्र मदन सिंह निवासी शुभखेड़ा की दुकान का भी ताला टूटा मिला। दुकान से हजारों का सामान भी चोरी हुआ है। चोरी के एक आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
उधर, एसएचओ पांवटा संजय शर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जा रही है। दूसरे आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें