सुंदरनगर (मंडी)। सलापड़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में चोरी के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार रात को सलापड़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में आरोपी ने एससी को खिसकाकर अंदर पहुंच कर चोरी का प्रयास किया था। आरोपी अंदर स्ट्रांग रूम को नहीं खोल सका। इस कारण उसे खाली हाथ लौटना पड़ा था। बैंक में लगे सीसीटीवी में नकाबपोश आरोपी कैद हो गया था। गहनता से की गई जांच के बाद पुलिस ने स्थानीय युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की शिनाख्त बिजू उर्फ निजू (31) के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी एएसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस वारदात में उसके साथ कोई और भी शामिल था या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।
000