नगवाईं (मंडी)। औट थाना के बनाला में सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिला है। शव राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पड़ा मिला। शव किसी नेपाली का लग रहा है लेकिन इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव होने की सूचना मिलते ही औट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी औट ललित महंत ने शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है और न ही मौत के कारणों का पता चल पाया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मंडी भेज दिया गया है तथा मामले की तहकीकात जारी है।