फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीर से बात करने पर पत्नी की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल के फिरनु सराहन में राहगीर से बात करने पर पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे महिला के कान में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। करसोग अस्पताल में मेडिकल में भी महिला के कान में गंभीर चोट लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार महिला अपने घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर बकरियां चराने के लिए गई थी। तभी वहां से गुजर रहा एक व्यक्ति महिला से कुछ पूछने लगा। इसी बीच पति ने महिला को व्यक्ति के साथ बात करते हुए देख लिया। वहां पहुंचकर उसने बेरहमी से महिला की पिटाई कर दी। इससे महिला के कान में गंभीर चोट आई है। उसने करसोग अस्पताल आकर अपना मेडिकल करवाया। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें