फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे पार्क कार के शीशे तोड़े, टायर और नंबर प्लेट चोरी

विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट थाना के तहत गांव सरोहली घोड़ी पर मसेरन चंदैश सड़क किनारे पार्क एक कार के शरारती तत्वों ने शीशे तोड़ कर टायर, मैट और गाड़ी की दोनों नंबर प्लेटों को उड़ा लिया। मामले में कार मालिक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता सोमा देवी ने कहा कि चोर गाड़ी की दोनों नंबर प्लेटें भी चुरा कर ले गए हैं और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए हैं। इस बारे में उन्होंने पुलिस थाना सरकाघाट में शिकायत दर्ज करवा दी है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इन चोरों का पता लगाकर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इस बारे में डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शिकायत मिली है और पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया है कि अगर कहीं उन्हें अज्ञात व्यक्ति दिखाई दे जिसकी गतिविधियां संदिग्ध लगती हो तो वह तुरंत इसकी सूचना नजदीकी पुलिस चौकी या पुलिस थाना को दें ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें