फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से नकदी, राशन व सिलिंडर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
डैहर (मंडी)। एनएच-21 पर कांगू में एक किरयाना स्टोर के ताले तोड़ चोरों ने चोरी का वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने शटर के ताले तोड़कर हजारों रुपये की खाद्य सामग्री सहित रोजमर्रा का आवश्यक सामान उड़ा लिया।
विज्ञापन

दुकानदार के अनुसार चोर दस-दस किलो आटे की अठारह थैलियां, 10-10 किलो चावल की सात थैलियां, चार डिब्बे सरसों तेल, 12 पीस कोलगेट, 25 सेट नहाने का साबुन, 2000 के सिक्के और दो घरेलू गैस सिलिंडर चोरी किए गए हैं। सलापड़ के अनुसार एनएच-21 पर कांगू पर सड़क किनारे नरेश कुमार के किरयाना स्टोर में यह चोरी हुई है। दुकान मालिक रोजाना की तरह शाम को दुकान बंद करके घर चला गया। सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि दुकान का आधा शटर खुला हुआ था और बाहर बेसहारा गाय जमीन पर पड़ा आटा खा रही थीं। दुकान के अंदर जाकर देखा तो चारों तरफ सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की घटना की सूचना उसने सलापड़ पुलिस चौकी को दी गई। सलापड़ पुलिस चौकी प्रभारी बालक राम ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी सुंदरनगर तरनजीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
गौर हो कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21 पर कुछ माह से चोरी की वारदातों में एकाएक वृद्धि हुई है। यह चोरियां क्षेत्रवासियों व पुलिस प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। चोर गिरोह क्षेत्र में अब तक दो दर्जन के करीब छोटी-बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन


एक बाइक के सहारे गश्त
सलापड़ पुलिस को इस क्षेत्र में चोरों को पकड़ना चुनौती बना हुआ है। चौकी के तहत आने वाले 20 किलोमीटर क्षेत्र में पुलिस को पेट्रोलिंग के लिए मात्र एक 100 सीसी पुरानी बाइक है। पुलिस इसका प्रयोग रुटीन गश्त व अन्य छानबीन के कार्यों में करती है। पुरानी बाइक कब हांफ जाए, कुछ भी नहीं जा सकता है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस संदर्भ में कई बार प्रशासन व नेताओं से चौकी को गाड़ी प्रदान करने का आग्रह किया, लेकिन आज दिन तक समस्या का कोई भी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें