फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की जमीन पर फिर सजीं दुकानें

Mon, 29 Jan 2018 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन की रोक के बाद भी मदाफरपुर में सोमवार को तालाब की जमीन पर फिर दुकान बाजार लगाने लगे। सूचना मिलने पर कोहड़ौर एसओ दलबल के साथ पहुंचे। गेट पर फोर्स लगाकर दूसरे दुकानदारों को रोक दिया। इसे लेकर काफी देर तक बाजार में अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। मौके पर पहुंचे एएसपी पूर्वी ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए अगले गुरुवार को दुकान न लगाने की हिदायत दी।
विज्ञापन


मदाफरपुर बाजार में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे की बात कहते हुए गुरुवार को एसडीएम पट्टी जयप्रकाश मिश्र व सीओ सिटी रमेशचंद्र ने भारी पुलिस के साथ दुकान नहीं लगने दी थी। दुकान लगाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। चेतावनी दी गई थी कि बाजार में अब दुकानें नहीं लगाई जाएंगी। प्रशासन की रोक के बावजूद सोमवार को दुकानदार पुराने स्थान पर ही दुकान लगाने लगे। इस बात की जानकारी होने पर कोहड़ौर एसओ पीएसी के साथ बाजार पहुंचे। उन्होंने गेट पर ही पुलिस लगा दी। दूसरे दुकानदारों को भीतर जाने से रोक दिया। इसे लेकर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

थानाध्यक्ष ने बाजार लगाने की जानकारी के बाद ऐसे लोगों को फटकार लगाई। कुछ ही देर में तहसीलदार पट्टी भी पहुंच गए। खबर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी राकेश सिंह भी आ गए। उन्होंने दुकान लगाने वालों को चेतावनी दी कि वे अगले गुरुवार को पुराने स्थान पर दुकानें नहीं लगाएंगे।
विज्ञापन


यदि ऐसा करते मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आधे से अधिक दुकानदार बाहर सडक़ व ईंट भट्ठे के पास दुकानें लगाकर व्यापार करते नजर आए। इसे लेकर शाम तक बाजार में गहमागहमी का माहौल कायम रहा। एसडीएम पट्टी जयप्रकाश मिश्र ने बताया कि वह मंडलायुक्त की बैठक में थे। रोक के बावजूद दुकान लगाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें