फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार के युवक से 886 ग्राम चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। औट थाना के तहत पुलिस ने कुल्लू जिला के बंजार निवासी एक व्यक्ति से 886 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस थाना औट जिला मंडी में सहायक उपनिरीक्षक श्याम लाल मंगलवार समय करीब चार बजे पुलिस थाना गेट के पास अन्य कर्मचारियों के साथ नाकाबंदी ड्यूटी पर मौजूद थे तो उसी समय एक कार कुल्लू की तरफ से आई। जिसे रोककर चेक किया तो गाड़ी में सफर कर रहे अनूप राम पुत्र लाल दास निवासी गांव गोरी धार डाकघर देउठा तहसील बंजार जिला कुल्लू के कब्जे से 886 ग्राम चरस बरामद हुई है। सहायक उप निरीक्षक श्याम लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं। एसपी मंडी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें