फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार कमरे जलेे, 15 मवेशियों की दम घुटने से मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत कल्हेल के गांव सोह में चार कमरे से जल गए जबकि आग लगने से गौशाला में रह रहे 15 पशुओं की दम घुटने मौत हो गई। इस घटना से प्रभावित दो लोगों को नुकसान हुआ है। यह घटना मंगलवार सुबह पेश आई। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। खबर की पुष्टि नायब तहसीलदार सुधीर कुमार ने की है। जानकारी के अनुसार दम घुटने से मरे 15 पशुओं में से आठ स्थानी निवासी रोशनदीन जबकि सात पशु शब्बीर निवासी गांव सहो के थे। इसके अलावा दोंनो प्रभावितों के गौशाला के ऊपर दो-दो कमरें थे। यह आग लगने से जल गए हैं। प्रशासन ने सूचना मिलते ही मौके पर टीम ने पहुंचकर नुकसान की रिपोर्ट टीम ने तैयार कर ली है। स्थानीय पंचायत उपप्रधान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस बारे में उन्हें जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे स्थानीय लोगों ने गौशाला से अचानक धुआं उठने लगा। जब ग्रामीण गौशाला में पहुंचे तो यहां बंधे 15 पशुओं की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। साथ ही गौशाला के ऊपर बने चार कमरे भी जल गए थे। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। नायब तहसीलदार सुधीर कुमार का कहना है कि इस बारे उन्हें सूचना मिली थी। मौके पर कानूनगो और पटवारी को भेजा गया है। इस घटना में प्रभावितों को काफी नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जैसे ही रिपोर्ट पहुंचेंगी, कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें