फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने की आत्महत्या, पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरकाघाट(मंडी)। फतेहपुर पंचायत के रेडू गांव में महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। फतेहपुर पंचायत में जहर खाकर विवाहिता की आत्महत्या को लेकर गुस्साए मायके की तरफ के परिजनों और ग्रामीणों ने ससुराल पहुंचकर खूब बवाल मचाया। 70 से 80 महिलाएं पहुंचकर नारेबाजी करने लगी और ससुराल के आंगन में ही शव जलाने की तैयारी करने लगीं। प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने खूब नारेबाजी की। माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। पंचायत प्रधान ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। एसडीएम सुरेश जस्वाल और डीएसपी मदन धीमान ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। गुस्साई महिलाएं तब भी नहीं मानी। मंडी से अतिरिक्त पुलिस भी मंगवाया गया। काफी देर तक अफसरों और विरोध करने वालों के बीच बहस का दौर चला। समझाने पर मायके वाले मृतक महिला का शव उसके ससुराल के बजाय श्मशानघाट में ही जलाने को सहमत हो गए। जिसके बाद मामला शंात हुआ।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय महिला के मामा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति, ससुर और सास उसके साथ मारपीट करते थे। मामा के अनुसार उसकी भांजी का विवाह वर्ष 2011 में हुआ था और उसका एक 5 वर्षीय बेटा है। उसकी भांजी ने उसको फोन कर कहा कि वह अब बहुत तंगी से गुजर रही है और जीना नहीं चाहती। उसका फोन आते ही मामा अपने भाई के साथ अपनी भांजी के घर पंहुचे तो लोगों ने बताया कि उसने कोई जहरीले पदार्थ खा लिया है और उसको नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले गए हैं। वे तुरंत सरकाघाट अस्पताल पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि महिला को हमीरपुर रेफर कर दिया गया है लेकिन तभी सूचना मिली की उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी मदन धीमान ने कहा कि महिला के परिजनों ने आत्महत्या के लिए मृतका के पति, सास और ससुर को जिम्मेवार ठहराते थाना में थाना में शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें