सिद्धार्थनगर। फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी करने के मामले में सदर पुलिस ने गुरुवार को बीईओ लोटन की तहरीर पर शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ सदर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि बीएसए के जांच में जिले में 38 फर्जी शिक्षकों का नाम प्रकाश में आया था। जिले के विभिन्न बीआरसी के बीईओ की तहरीर पर 37 के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करकेे जांच की जा रही है। चार को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। गुरुवार को बीईओ लोटन गोपाल मिश्र की तहरीर पर शिक्षिका वंदना सिंह पुत्री शिवराम सिंह निवासी कुंईचवर थाना भाटपार रानी जनपद देवरिया के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं मेें केस दर्ज किया गया है।