फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से मार्बल टाइलें उतारते वक्त मजदूरों पर गिरीं, दो की हुई मौत

Mon, 24 Sep 2018 12:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से सटे सन्यारड़ी में मार्बल की टाइलों के नीचे दबने से दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है। हादसा शनिवार देर रात पेश आया। मजदूर एक ट्रक से टाइलें उतार रहे थे। इसी दौरान टाइलें फिसल कर मजदूरों के ऊपर गिर गईं। हादसे में राज कुमार उर्फ राजू (33) पुत्र सरजूब ताते निवासी बिशनपुरा, जिला खगरिया, बिहार और भूटन नाते (25) पुत्र रामचंद निवासी रशोक, जिला खगरिया, बिहार की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सन्यारड़ी में शनिवार रात को ट्रक से टाइलें उतारी जा रही थीं। इसमें कुछ मजदूर लगे हुए थे। इस दौरान टाइलें फिसली और इसकी चपेट में दो मजदूर आ गए। मजदूरों ने राजू और भूटन को निकाला और गंभीर अवस्था में जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार सांख्यान की अगुवाई में पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और कामगारों के शवों को कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने मार्बल उठाते समय मौका पर मौजूद लोगों से मामले में पूछताछ की। सभी के बयान कलमबंद किए गए।
विज्ञापन


कामगारों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जब वे मार्बल की टाइलें उतार रहे थे तो अचानक स्लिप होने से मार्बल भूटन और राजू पर गिर गया। थाना प्रभारी सदर सुनील कुमार सांख्यान ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें