खरखौदा। क्षेत्र के एक गांव में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। जिसमें राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर मेड़ बनवा दी थी। आरोपी पक्ष ने उसे फिर तोड़ दिया। इसका विरोध करने पर युवती को खेत में खींचकर रेप का प्रयास किया।
गांव में एक पक्ष ने पहले आरोप लगाया था कि दूसरे पक्ष ने खेत की मेड़ तोड़ दी। इस मामले में पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मेड़ बनवा दी। आरोपी पक्ष ने रविवार को मेड़ फिर से तोड़ दी। इस पर पीड़ित पक्ष की एक युवती खेत में पहुंची और मेड़ तोड़ने का विरोध किया। इस पर आरोपी पक्ष ने युवती को खेत में खींचकर अश्लील हरकत की तथा रेप का प्रयास किया। इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।