सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल पुलिस थाने के दल ने गश्त के दौरान एक महिला से 4 हजार मिली लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर की बीएसएल थाना पुलिस का दल प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में जयदेवी क्षेत्र में गश्त पर था। इस दौरान पुलिस ने एक महिला के पास से 4 हजार मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।