धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल के छपाणु मोड़ पर पुलिस ने एक कार से 60 बोतल शराब बरामद की है। आरोपी पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर राकेश कुमार गांव स्क्रैणधार की कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 60 बोतल शराब बरामद की है। थाना प्रभारी धर्मपुर सूरम सिंह ने बताया कि कार से शराब बरामद हुई है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते कार्रवाई शुरू कर दी है।