फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैगला गांव में जेबीटी शिक्षक ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी/कोटली। सदर उपमंडल के कोटली क्षेत्र में एक जेबीटी शिक्षक ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला खत्म कर ली। बताया जा रहा है कि शिक्षक पिछले कुछ समय से तनाव में था। घटना की रात भी परिवार में कहासुनी हुई थी। पुलिस भी उनके घर पहुंची थी और मामला शांत करवाया था। मगर सोमवार सुबह करीब पांच बजे कमरे में शिक्षक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। फंदा लगाने की सूचना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोटली तहसील के फैगला गांव में जेबीटी शिक्षक यादव सिंह ने सोमवार सुबह लगभग पांच बजे फंदा लगाया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया। बताया जा रहा है कि जेबीटी शिक्षक पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। यादव सिंह अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया। जेबीटी शिक्षक क्षेत्र के गुजर का रोपड़ू स्कूल में तैनात था। उसके पिता सीता राम हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला में कार्यरत हैं। उसकी माता और एक भाई शिमला में ही रहते हैं। रविवार रात को यादव सिंह के अलावा उसकी पत्नी और दोनों बच्चे घर पर थे। उधर, सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

पिता की गुजारिश पर झगड़ा रोकने घर पर गई थी पुलिस
पुलिस को पिलाई थी अपने हाथों से बनी हुई चाय
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। जेबीटी शिक्षक के फंदा लगाने से दो घंटे पहले घर में झगड़ा रोकने पहुंची पुलिस को उसने अपने हाथों से बनाकर चाय पिलाई थी। पुलिस टीम ने पारिवारिक मामला शांत करने के बाद शिक्षक और उसके घर में मौजूद लोगों को झगड़ा न करने की सलाह दी थी। लेकिन, पुलिस टीम के जाने के ठीक दो घंटे के बाद शिक्षक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि घटना की रात शिक्षक के घर में काफी झगड़ा हुआ था। इसकी सूचना शिमला रहने वाले उनके पिता सीता राम को लगी। उन्होंने कोटली में फोन करके पुलिस को झगड़े की सूचना करीब 12 बजे दी और पुलिस टीम को घर जाकर झगड़ा शांत करने की गुजारिश की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर उसके घर फैगली पहुंची। पुलिस टीम ने जेबीटी शिक्षक यादव सिंह को समझाया। उसके बाद यादव सिंह ने पुलिस टीम को लगभग रात तीन बजे चाय बनाई। पुलिस टीम के घर से निकलने के बाद करीब सुबह पांच बजे यादव सिंह ने कमरे की छत के एंगल से फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें