फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला शव बागी निवासी हरिराम का

विज्ञापन
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। सुंदरनगर बीएसएल नहर में शुक्रवार को मिले शव की शिनाख्त हो गई है। शव की पहचान पिछले एक माह से लापता चल रहे थाची के बागी निवासी 42 वर्षीय हरिराम के रूप में हुई है। हरिराम के जीजा हीरा सिंह चौहान ने बताया कि हरि राम दिवाली के एक दिन बाद अपनी मां के लिए दवाई लेने की बात कह कर घर से निकला था लेकिन वापिस घर नहीं पहुंचा। हरिराम अपना मोबाइल घर में ही छोड़ गया था। हरिराम के लापता होने के कुछ दिन बाद परिजनों ने स्थानीय पुलिस चौकी में लापता होने की रपट भी दर्ज की थी, लेकिन पुलिस को भी कोई सुराग नहीं मिल पाया। परिजन लगातार हरि राम की तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं हरिराम की मौत पर सराज भाजपा के उपाध्यक्ष इंद्र सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें