फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटने गई महिला की ढांक से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग के दूरदराज क्षेत्र पोखी में घास काटने गई एक महिला की ढांक से गिरकर मौत हो गई। महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार ममता देवी (39) पत्नी भूतेश्वर गांव और डाकघर पोखी शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अपनी दो बेटियों के साथ घासनी से घास काटने गई थी। घास काटते वक्त वह अपना संतुलन खो बैठी और करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। बेटियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी और 108 एंबुलेंस को सूचित किया गया। घायल अवस्था में जब ममता देवी को करसोग अस्पताल लाया जा रहा था तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया और इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। कार्यकारी थाना प्रभारी स्वरूप राम ने मामले की पुष्टि की है। उधर, प्रशासन ने महिला के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार की राशि प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें