फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैहर के नजदीक सतलुज में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। डैहर के साथ लगती सतलुज नदी के तट पर रविवार दोपहर एक महिला का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस थाना प्रभारी सुंदरनगर गुरबचन सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने मौका पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। महिला की पहचान तारा देवी (38) पत्नी हेमराज गांव एवं डाकघर ध्वाल के रूप में हुई है। तारा देवी गत शनिवार रात से लापता थी। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सलापड़ पुलिस चौकी में भी दर्ज करवाई गई थी। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने रात के वक्त सतलुज नदी में कूद कर आत्महत्या की है। थाना प्रभारी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त उसके पति ने की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें