सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस ने उपमंडल के मलोह में कैंची मोड़ पर एक राहगीर के पास से 922 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर थाना पुलिस का एक दल बुधवार को मलोह में थाना प्रभारी गुरबचन सिंह के नेतृत्व में गश्त पर था। इस दौरान मलोह कैंची मोड़ पर पौड़ा कोठी की ओर से आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को देख कर घबरा गया। जिसपर पुलिस को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ। जब पुलिस ने उसे रोक कर बैग की तलाशी ली तो उसमें से 922 ग्राम चरस बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की शिनाख्त कन्हैया लाल पुत्र दुर्गा दास निवासी गांव टिक्कर पौड़ा कोठी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।