सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के मैरामसीत क्षेत्र में एक बाइक को जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर थाना में दर्ज प्राथमिकी में शिकायतकर्ता ललित शर्मा निवासी नैली डाकघर मैरामसीत ने कहा है कि रविवार शाम करीब 7 बजे किसी अज्ञात शख्स ने सड़क किनारे खड़ी टीवीएस बाइक (पीबी08बीके/3574) को आग लगा के जला दिया है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।