करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग के चार कुफरी के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। पुलिस ने मौके पर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को चार कुफरी के पास लिंक रोड में किसी राहगीर ने चीड़ के पेड़ से लटका एक शव देखा। उसे स्थानीय पंचायत प्रधान को सूचित किया। प्रधान ने घटना की सूचना थाना करसोग को दी। मृतक की पहचान शीश राम (23) पुत्र खूब चंद गांव शकरेंन समलोट, करसोग के रूप में हुई है। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।