कुल्लू। मनाली को जोड़ने वाले एनएच-21 स्थित रायसन में एक साथ गाड़ियों की टक्कर हो गई है। जिसमें तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि घटना को लेकर सभी पक्षों में समझौता हुआ है और इसकी बारे में पुलिस को भी सूचना दे दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार को रायसन के पास सीमेंट से भरा एक ट्रक जो मनाली की तरफ जा रहा था। इस दौरान ट्रक ब्रेक फेल होने से सब्जी मंडी को सेब लेकर आ रही एक जीप से टकरा गया। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर की दूरी पर सड़क पर पलट गया। ट्रक की टक्कर से सेब से लदी जीप को भारी नुकसान हुआ है और साथ में खड़ी एक कार को भी क्षति पहुंची है। हादसे में ट्रक चालक के साथ जीप में सवार दो लोगों को हल्की चोटे आई हैं। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल कृष्ण लाल ने कहा कि सभी पक्षों में आपस में समझौता हो गया है।