मंडी। मझवाड़ के पास से 298 बिरोजा से भरे टीन चुराकर सिरमौर के एक उद्योग में सप्लाई किए गए थे। इस बड़ी चोरी को अंजाम सिरमौर, शिमला, कोटगढ़ और मंडी के आठ शातिरों ने दिया। इसमें उद्योग में बिरोजा के टीन सप्लाई करने वाला शातिर भी है। आठों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। जहां चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। 72 घंटे के भीतर ही पुलिस ने इस मामले को सुलझाने में सफलता हासिल की है। इसमें तीन शातिर शिमला, एक सिरमौर, एक कुल्लू और तीन मंडी से संबंधित है।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान खुशी राम उर्फ बबलू पुत्र रमेश चंद गांव खड़ान तहसील रामपुर जिला शिमला, सुनील कुमार उर्फ शेरू पुत्र मंगतराम गांव बठारी तहसील कोटगढ़ जिला शिमला, पंकज पुत्र ध्यानचंद गांव बताड़ी तहसील कोटगढ़ जिला शिमला, ताबे राम पुत्र नरीराम निवासी कुल्लू के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य को भी गिरफ्तार किया है। इसने सिरमौर में एक फैक्ट्री में 298 टीन बेचे थे। आरोपी की पहचान अरुण सिंह पुत्र मान सिंह गांव रोही डाकघर अप्रोह, तहसील पच्छाद जिला सिरमौर के रूप में हुई है। जिला मंडी का दमन कपूर पुत्र हरीश कपूर भगवान मोहल्ला मंडी पूरे मामले का सूत्रधार है। इसका साथ देवेंद्र शर्मा पुत्र ओमप्रकाश निवासी हनुमान घाट बंगला मोहल्ला जिला मंडी तथा भुवनेश्वर उर्फ बॉबी पुत्र सुरेश कुमार गांव कठवाड्ड तहसील सदर जिला मंडी ने दिया था। दोनों काफी समय से वन विभाग द्वारा खुले में रखे जा रहे बिरोजे के टीनों पर नजर गड़ाए बैठे थे। वन विभाग की लापरवाही का शातिरों ने फायदा उठाते हुए इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने आठ लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सदर पुलिस प्रभारी सुनील कुमार सांख्यान ने अपनी टीम के साथ मिलकर इस केस को बड़ी मुस्तैदी से सुलझाया है।
000