फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुराचार का आरोपी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के अंतर्गत एक नाबालिग युवती से साथ दुराचार के आरोप में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। युवती के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे शनिवार को बिलासपुर स्थित जिला अस्पताल लेकर गए थे। यहां उसके पांच माह की गर्भवती होने की बात पता चली। अस्पताल प्रबंधन ने बिलासपुर पुलिस को इस बारे सूचित किया था। इसके बाद शनिवार देर शाम बिलासपुर पुलिस ने इस बारे सुंदरनगर पुलिस थाना को सूचित किया। इसके उपरांत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग का बयान दर्ज किया। नाबालिग युवती ने अपने साथ हुए घटनाक्रम और युवक की पहचान बताई। सुंदरनगर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी युवक सुंदरनगर क्षेत्र में ही मैकेनिक का काम करता है। थाना प्रभारी गुरवचन सिंह ने बताया आरोपी का मेडिकल करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें