फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवकों ने तेजधार हथियार लहरा पैदा की दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नशे में धुत दो युवकों को बुधवार रात को पुलिस ने हुड़दंग मचाने के आरोप में धरा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर में हाईवे पर भोजपुर में बल्ह निवासी कुछ युवक कार में सवार होकर तेजधार हथियार लहराते हुए बार-बार आ जा रहे थे। जिससे लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। इस दौरान दो युवक सिगरेट लेने के लिए कार से उतरे और एक दुकान पर गये। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने उन्हें धर दबोचा। जिससे कार में बैठे अन्य युवकों में खलबली मच गई और वह अपने साथियों को छोड़ कर कार लेकर भाग गये। स्थानीय लोगों ने नशे में धुत दोनों युवकों को पास ही मौजूद पुलिस सहायता कक्ष में लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। जिस पर पुलिस ने दोनों युवकों का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया। जहां उनके नशे में होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 114 व 115 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों के होश ठिकाने लगाने के लिए उन्हें रात को हवालात में ही रखा गया। थाना प्रभारी तरनजीत सिंह ने हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें