फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला फार्मासिस्ट की आत्महत्या मामले में आरोपियों को मिली रिमांड

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। बनायक में शुक्रवार को वेटरनरी फार्मासिस्ट की आत्महत्या मामले में गिरफ्तार सास और तीन ननदों को शनिवार शाम को पुलिस ने न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर-2 सुंदरनगर कुलदीप शर्मा के न्यायालय में पेश किया। आरोपियों से पूछताछ शेष रहने के कारण अदालत ने चारों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब सोमवार को चारों आरोपियों को फिर से न्यायालय में पेश किया जाएगा। सुंदरनगर के राजकीय पोल्ट्री फार्म में तैनात कल्पना देवी (30) का विवाह 2013 में सुंदरनगर के बनायक निवासी अमर सिंह के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के उपरांत से महिला का पति, उसकी सास व तीन ननदें उसे कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करती थीं। इसके कारण कल्पना बेहद दबाव में थीं और वीरवार रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसके लिए ससुराल वालों को दोषी ठहराया। इसके बाद पुलिस ने महिला की सास, उसकी नीन ननदों को गिरफ्तार कर लिया था। इन्हें शनिवार शाम को अदालत में पेश किया गया। जहां से पुलिस ने उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। जबकि इस मामले में अभी महिला के पति की गिरफ्तारी बाकी है। वह उत्तराखंड में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। डीएसपी सुंदरनगर तरणजीत सिंह ने बताया कि न्यायालय ने आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पति की गिरफ्तारी के लिए अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें