गोहर (मंडी)। देवधार पंचायत के सलाहर गांव में आयुर्वेदिक दवाएं और अन्य उत्पाद तैयार करने वाली फैक्ट्री जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। प्रभावितों की मानें तो करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। लेकिन, आग इतनी भयंकर थी कि आयुर्वेदिक दवाइयां, जड़ी बूटी और लाखों की मशीनें जलकर राख हो गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उद्योग सलाहर गांव के खेम सिंह, मस्तराम और हंसराज तीनों भाइयों की संयुक्त प्रॉपर्टी है। उनका कहना है कि रविवार रात फैक्टरी बंद थी। अचानक रात को धुआं और आग की लपटें फैक्टरी से निकलनी शुरू हो गईं।। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी। जब वे मौके पर पहुंचे तो मशीनें, जड़ी-बूटी, दवाइयां, तेल जलकर राख हो गया था। दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उद्योग में 30 से अधिक स्थानीय लोग रोजगार प्राप्त कर रहे थे। लेकिन, आग से अब उनके रोजगार पर भी संकट छा गया है।
एसडीएम गोहर राघव शर्मा ने कहा कि हलका पटवारी व कानूनगो को नुकसान का आकलन करने के लिए मौके पर भेज दिया गया है। प्रभावित एक करोड़ का नुकसान बता रहे हैं। आकलन के बाद ही
डीएसपी हितेश लखनपान ने कहा कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जाएगी। फैक्टरी से सलाहर व आसपास के गांवों के लोग काम करते हैं।