सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के जांबला क्षेत्र में मारपीट को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार थाना सुंदरनगर में दर्ज कराई प्राथमिकी में प्रीतम सिंह निवासी कोटलू ने कहाकि महाजन ने उसका रास्ता रोक कर मारपीट और गाली गलौज किया। थाना प्रभारी कमलकांत ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद